बरेली की ग्राम पंचायत में सिर्फ कागजों में हो रहा विकास, ग्रामीण परेशान | BRAVE NEWS LIVE

2020-02-08 2

बरेली जिले में ग्राम प्रधान के द्वारा उड़ाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां। फरीदपुर ब्लाक के ओसड गांव में सामने आयी प्रधान सुमन यादव की मनमानी व दबंगई। गांव के लोग परेशान।
बता दें कि ओसड़ गांव के लोग विकास के लिए तरस रहे हैं। तो वहीं गांव भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। और अपनी बदहाली की दास्तां बयां कर रहा है। जिसे आप अपनी स्क्रीन पर साफ साफ देख सकते हैं। ग्राम प्रधान ने विकास के नाम पर ग्रामीणों से सिर्फ छलावा किया है। यही नहीं ग्राम प्रधान ने स्वच्छ भारत अभियान की भी खुलआम धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। गांव में न तो साफ सफाई है और न ही कोई विकास। गांव का विकास सिर्फ कागजों में ही होकर रह गया है।

Videos similaires